बगहा, जुलाई 26 -- नरकटियागंज। दिल्ली से कटिहार जाने वाली 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान घायल हुए मुजफ्फरपुर के रेल यात्री राकेश कुमार (35) का इलाज नरकटियागंज जंक्शन पर किया गया। घटना रविवार की अहले सुबह की है। स्टेशन अधीक्षक मो कलीम ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उक्त रेल यात्री हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की एस सिक्स बोगी में यात्रा कर रहा था। इसी दौरान बगहा स्टेशन के समीप उसकी अंगुली पर सीसा वाली खिड़की गिर गई। इससे उसकी अंगुली टूट गई । स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही नरकटियागंज जंक्शन पर यात्री को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई गई। स्थानीय मेडिकल टीम के प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को रवाना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...