जमशेदपुर, मार्च 13 -- रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस में गुरुवार दोपहर 12 बजे चक्रधरपुर मंडल के बिरबांस स्टेशन के पास हंगामा हो गया। बताया जाता है कि हमसफर एक्सप्रेस चक्रधरपुर के बाद सीनी से बिरबांस स्टेशन के बीच करीब ढाई घंटे लेट हो गई, क्योंकि ट्रेन को कई जगह रोका गया। इस दौरान आधा दर्जन मालगाड़ी पार हो गईं। ट्रेन के लेट होने से परेशान यात्रियों का आक्रोश बिरबांस स्टेशन के पास भड़क उठा। चक्रधरपुर मंडल में झारसुगुड़ा और चांडिल से ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी पार करने का आरोप यात्री डेढ़-दो वर्षों से लगा रहे हैं। ट्रेनों के लेट चलने का सोशल मीडिया पर रोज दर्जनों शिकायत होते हैं जबकि टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों पुस्तिका में भी यात्री शिकायत दर्ज कराते हैं। लेकिन रेलवे यात्रियों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.