पटना, जनवरी 24 -- भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में कार्य करने की दिशा बदली। राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक और सामाजिक न्याय के लिए अभूतपूर्व प्रयास करने वाले कर्पूरी ठाकुर हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। हम लोग उनके आदर्शों पर चल रहे हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि आज हम सब ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए हैं, जो जननायक कहलाए। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.