सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर। जानलेवा हमला और लूट के मामले में सेशन कोर्ट ने चार आरोपियों की अर्जी पर सुनवाई के लिए अभियोजन पक्ष से रिकॉर्ड तलब किया है। पीड़ित के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि आरोपी शिव देवी, अंकुर सिंह, विशाल सिंह और प्रद्युम्न सिंह ने गिरफ्तारी से बचने की मांग कर याचिका दाखिल की है। इससे पूर्व मॉनिटरिंग याचिका पर लोअर कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी जिसके बाद विवेचना में तेजी आई। मुंशीगंज निवासी मानस सिंह ने घर के सामने गाड़ी खड़ी होने को लेकर हुई घटना में 29 मई को केस दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक यह भी पढ़ें- जेल में बंद चार आरोपियों के रिकॉर्ड तलब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...