हमले में युवक की मौत पर बवाल, शव संग सड़क जाम कर प्रदर्शन
जमशेदपुर, मई 17 -- सीतारामडेरा के स्लैग रोड में 10 मई को जानलेवा हमले में घायल मो. मुमताज की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। शुक्रवार शाम परिजनों और स्थानीय लोगों ने मानगो के आजादनगर थाना से 50 मीटर दूर चेपा पुल चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर शव को हटाया गया। इसके बाद फिर महिलाएं आकर सड़क पर बैठ गईं। वे मुमताज के परिवार से ही थीं। उनका कहना है कि वह इकलौता कमाने वाला सदस्य था। अब परिवार कैसे चलेगा। मुमताज तीन भाइयों में सबसे बेड़ा था। इधर, दोबारा जाम लगने की सूचना मिलते ही क्यूआरटी और अन्य पुलिस बल को बुला लिया गया। यहां हंगामा करीब दो घंटे तक चलता रहा।
मुमताज का परिचय जानकारी के अनुसार, मो. मुमताज ओल्ड पुरुलिया रोड वेस्ट रोड नंबर-17 का रहने वाला था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.