रायबरेली, अप्रैल 21 -- लालगंज। कस्बे के चमनगंज मोहल्ला वार्ड नंबर दो मोहल्ले में बीते सोमवार रात एक अज्ञात युवक ने महिलाओं समेत कई लोगों पर हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहल्ले की रहने वाली माया देवी ने बताया कि अज्ञात युवक ने कांच की शीशी से उनके सिर पर वार कर दिया और कांटेदार लकड़ी से हमला किया। वहीं दिव्यांग गीता देवी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। साकेत नगर की निर्मला और उनके बेटे निक्कू को भी पीटा गया। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई। डॉ. एसके सिंह के अनुसार सभी का इलाज किया गया है। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.