प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। मैनापुर एयरपोर्ट निवासी 60 वर्षीय अर्जुन निषाद की गुरुवार सुबह एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 13 मार्च की रात असरावे खुर्द में अज्ञात लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।परिजनों के मुताबिक उन्हें घटना की जानकारी 14 मार्च की शाम उस समय हुई जब अर्जुन निषाद झाड़ियों के पास नाले में घायल पड़े मिले। पुलिस को सूचना देने के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चेहरे साफ न दिखने के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के भाई जीवन लाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अर्जुन निषाद चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी और चार बेटियां हैं। वह होटल आदि में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.