हमले में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती
इटावा औरैया, मई 14 -- इकदिल। थाना क्षेत्र के अड्डा लटूरी गांव में भागवत कथा के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर रिश्तेदार ने पिता-पुत्र पर लोहे के बेलचे से हमला कर दिया। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब मामले में धाराएं बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। अड्डा लटूरी गांव निवासी सौरभ कुमार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर पर आठ मई से भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। कथा सुनने के लिए रिश्तेदार और परिचित भी गांव आए हुए थे। नौ मई की रात करीब एक बजे कथा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पिता गया प्रसाद प्रजापति, बड़ा भाई आनंद कुमार प्रजापति, ताऊ केशव, बड़े फूफा राजकुमार निवासी नगला तौर और रिश्ते के ताऊ आसाराम प्रजापति निवासी ददो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.