बिजनौर, मार्च 28 -- नजीबाबाद। दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उक्त मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। नजीबाबाद के ग्राम हुसैनपुर में आपसी विवाद के चलते दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। टीकम पुत्र रामपाल ने नजीबाबाद थाने में तहरीर दी कि धर्मवीर पुत्र लेखासिंह व उसके पुत्र मोनू व मोहित निवासी ग्राम हुसैनपुर औरंगाबाद, नजीबाबाद बिजनौर ने उसे व उसके पिता के साथ गाली गलौच व लाठी - डन्डो से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। राम पाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। संबधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत है। पुलिस ने उक्त दोनो वांछित मोनू व मोहित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। धर्मवीर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.