रांची, अप्रैल 9 -- खूंटी, प्रतिनिधि। जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कातुद गांव में अंधविश्वास के चलते एक महिला की जान चली गई। डायन बताकर भतीजों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल चाची सीनी पहनाइन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके पति विया पाहन का इलाज खूंटी सदर अस्पताल में जारी है। घटना मंगलवार रात की है, जब विया पाहन और उनकी पत्नी सीनी पहनाइन अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके भतीजे कुंवर पाहन और हंगीरा पाहन घर में घुस आए और दोनों पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए।घायल विया पाहन के अनुसार, उनके बड़े भाई की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी, जिसके लिए परिवार वाले सीनी पहनाइन को डायन ठहराते थे। इसी बात को लेकर मंगलवार दिन में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.