हमले में आधा दर्जन घायल
सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सरैया कमोरा गांव में गांव में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला बोलकर पिटाई कर दी। जिसमें मां-बेटे समेत आधा दर्जन लोग घायल गए। ग्रामीणों के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचना भी मुनासिव नहीं समझा। कादीपुर थाना क्षेत्र के सरैया कमोरा गांव में कुछ लोगों ने रंजिश को लेकर पंकज वर्मा के घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे के साथ दर्जनों लोगों ने मिलकर हमला बोल कर दिया। जिसमें पंकज, उनकी पत्नी रीनू देवी, मां शोभा देवी पत्नी राम अचल, बेटे आयुष, युवान, बेटी आरोही समेत आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सीओ विनय कुमार गौतम ने बताया कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कादीपुर कोतवाली पुलिस से बातचीत कर घटना को देखवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.