प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के बीच खाड़ी देशों में रहने वालो में तनाव, खौफ बढ़ता जा रहा है। वहां सरकार की ओर से मोबाइल पर एक संदेश आता है और यहां खाड़ी देशों में रहने वाले लोगों के परिजनों की नींद उड़ जाती है। सऊदी अरब के दम्माम में नौकरी कर रहे इरफान फारूकी ने बताया कि अपने जीवन में इतना खौफ कभी नहीं देखा। पहले लगता था कि युद्ध जल्द समाप्त हो जाएगा। अब एक ही सवाल परेशान करता है कि युद्ध आखिर कब समाप्त होगा। कब तक मिसाइलों से हमले होते रहेंगे। इरफान ने बताया कि सोमवार तक हमले के खौफ से वर्क फ्रॉम होम था। मंगलवार से कार्यालय खोले गए हैं। रात में बाहर निकलने पर मनाही है। इरफान के मुताबिक, रात में सरकार की तरफ से अलर्ट जारी किया जाता है। अलर्ट में दरवाजे और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। ...