हमले के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियरों का आंदोलन तेज
बहराइच, मई 18 -- बहराइच, संवाददाता। बाढ़ खंड बलरामपुर में जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई न होने से जिले के डिप्लोमा इंजीनियरों में आक्रोश है। सोमवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले इंजीनियरों ने आंदोलन कर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन संघर्ष की चेतावनी दी है। मंडल अध्यक्ष हंसराज ने बताया कि 24 अप्रैल को अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बलरामपुर के कक्ष में उनकी उपस्थिति में ही जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार पर प्रारूपकार राजेश कुमार, विकास माथुर वरिष्ठ सहायक, अनिल कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र बहादुर सिंह सहित 6-7 अन्य लोगों द्वारा हमला किया गया। मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- हमले के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियरों का आंदोलन तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.