सासाराम, मार्च 8 -- पेज तीन संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला शनिवार को सामने आया है। मामले में पीड़ित कमलेश पासी ने 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कमलेश ने बताया कि होली की रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक दर्जन लोग उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, मुन्ना सिंह ने डंडे से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आए उनके बेटे अजय ठाकुर पर भी मुकेश कुमार ने डंडे से हमला कर दिया। वहीं रवीन्द्र कुमार ने दूसरे बेटे पुरुषोत्तम कुमार के सिर पर डंडा मार दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.