मुरादाबाद, जून 14 -- ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं का आतंक बरकरार है। पाकबड़ा में शुक्रवार की रात तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली थी। शनिवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच करते हुए ग्रामीणों को जागरूक भी किया है। तेंदुए ने गिंदौड़ा गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार शुक्रवार की काम करके घर वापस लौट रहे थे। गांव के पास ही तेंदुए ने बाइक पर झपट्टा मार दिया। इसी तरह एक और बाइक सवार प तेंदुए ने हमला बोल दिया। दोनों बाइक सवार जान बचाकर मौके से निकले। बता दें कि पास ही के गांव लोधीपुर में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रखा है। अब आसपास के गांवों में भी तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। वहीं कांठ और छजलैट में भी तेंदुए की दहशत बरकरार है। उधर डीएफओ सूरज ने बताया, लोधीपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.