मोतिहारी, फरवरी 28 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। ईरान द्वारा गल्फ देश कतर पर हमले के बाद वहां नौकरी करने गए हरसिद्धि प्रखंड के भादा पंचायत के झाड़वा गांव के नासीर इकबाल और तालिब अनवर बेहद चिंतित हैं। नासीर इकबाल ने बताया कि ईरान से मिसाइल दागी जा रही है वहीं, कतर सरकार की डिफेंस सिस्टम उसे हवा में ही बेअसर कर दे रहा है। लेकिन आसमान में गरज के कारण दिल दहल जा रहा है। डर का माहौल बना हुआ है। कमरा से बाहर नहीं निकला जा रहा है। रास्ते पर सन्नाटा छा गया है। हालांकि शाम में कुछ लोग हिम्मत जुटाकर बाजार गए हैं और जरूरतों के सामान खरीद के लाए हैं। रोज की भांति शाम में नियत समय पर इफ्तार किया गया है और नमाज भी अदा हुआ है। नासीर इकबाल कतर के अजीजिया शहर में रहते है। उन्होंने बताया कि हमलोग डरे सहमे है। घर की याद आ रही। मां भाई बच्चे पत्नी सब से हमलोग फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.