शामली, फरवरी 3 -- गांव तितरवाडा में फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस पानीपत जेल से कोर्ट में तलब कराएगी। इसके लिए पुलिस ने पानीपत सीआईए को जानकारी मांगी है। 31 दिसंबर 2025 को गांव तितरवाडा में सरवर के ऊपर फायरिंग की गई थी, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसी रंजिश में पांच जनवरी को सरवर के मकान के बाहर फायरिंग की गई थी, जिसमें तितरवाडा निवासी नोमान भी वांछित था। 12 जनवरी को पानीपत पुलिस ने किसी मामले में नोमान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जो वर्तमान में पानीपत जेल में बंद है। कोतवाली पुलिस नोमान को कैराना कोर्ट में तलब कराने की तैयारी कर रही है, ताकि पांच जनवरी को तितरवाडा में की गई फायरिंग में नोमान का रिमांड कराया जा सके। इसके लिए कैराना पुलिस पानीपत स...