बिजनौर, दिसम्बर 23 -- दो दिन पूर्व गांव शेखपुरा लाला में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले में आरोपी युवक को पुलिस द्वारा पकड़ कर थाने से कोर्ट ले जाते समय भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने युवक को गाड़ी से खींच लिया। जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं की खूब खींचतान हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर आरोपी युवक को भाकियू कार्यकर्ताओं से छुड़ाया और गाड़ी में डालकर कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई। पुलिस ने भाकियू के दो कार्यकर्ताओं को मौके से पकड़ थाने बैठा लिया। जिसके बाद क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ता थाने आ गए और थाने के अंदर ही धरने पर बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार शाम को किरतपुर पुलिस शेखपुरा लाला निवासी मोहित पर हमले के आरोपी कुलदीप को कोर्ट ले जा रही थी। थाने में पहले से ही भाकियू टिकैत कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.