फरीदाबाद, दिसम्बर 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अधिवक्ता और उसके दोस्तों पर हमला करने से आक्रोशित जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को कामकाज स्थगित कर दिया। एसोसिशन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। एसोसिएशन ने इस मामले में गैर जमानती धारा लगाने की मांग की। एनआईटी निवासी सुनील भाटिया सात दिसंबर की देर रात अपने दोस्त अधिवक्ता भूपेश जोशी, रोहित खत्री और एक अन्य गुरुचरण सिंह केसाथ वृंदावन जा रहे थे। जब वह एनआईटी-एक स्थित मेडिचेक अस्पताल के सामने वाली रोड पर पहुंचे तो वहां पर एक कर खड़ी हुई थी। पीड़ित के मुताबिक, इसमें सवार तीनों युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने हॉर्न बजाकर चालक से गाड़ी हटाने के लिए कहा, लेकिन कार में सवार चालक और उसके साथ हॉर्न सुनकर गुस्सा हो गए। आरोप है कि उन्होंने अपनी कार से उतरकर उन्हें गा...