बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। शहर के देशराज मोहल्ले में मंगलवार की शाम एक परिवार के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें पांच लोग घायल हुए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। शहर के देशराज मोहल्ले में देर शाम मामूली कहासुनी को लेकर पड़ोसियों ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में घायल राजपाल, कमलेश, सोनू, सुनीता व भूरा को पुलिस ने बागपत के सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार से तहरी लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। वही मजदूरी करके वापस घर लौटते समय गायत्रीपुरम के बर्फ खाने के पास पांच युवकों ने लाठी डंडों से नदीम नामक युवक के साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था के चलते उसकी रेफर कर दिया पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.