बागपत, फरवरी 22 -- बड़ौत। नगर में एक व्यक्ति के घर पर पड़ोसियों ने हमला किया। मारपीट करते हुए व्यक्ति को घायल कर दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। नगर निवासी अली हसन मुल्तानी ने बताया कि उसके पड़ोसी उससे रंजिश रखते है। जिसके चलते शनिवार की रात उन्होंने उसके घर पर हमला बोल दिया। उसे घर से बाहर खींचकर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। परिवार की महिलाओं के साथ भी गाली-गलौच की। यह सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.