हमला व तमंचे से फायरिंग के मामले में मुकदमा
शामली, जून 10 -- कैराना। शादी समारोह के लिए टेंट का सामान लेने गए युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि तमंचे से फायरिंग भी की गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव तितरवाड़ा निवासी मुस्तफा ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 31 मई की शाम उसका भाई अरशद परिवार में एक लड़की की शादी समारोह के लिए टेंट का सामान लेने गांव के अड्डे पर गया था। आरोप है कि वहां मौजूद मुरसलीन, फैजान, बिल्लू उर्फ मुस्तकीम, मनव्वर, सुमेर, मुमतयाज, आरिफ और पांच अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया, जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान अरशद को बचाने पहुंचे उसके भतीजे आजम के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.