हरदोई, अप्रैल 9 -- शाहाबाद। नवीन गल्ला मंडी के पास रविवार को हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य आरोपी जाहिर खां की लग्जरी कार को बरामद कर सीज कर दिया है। अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि पांच नामजद आरोपी अभी फरार हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे 50 से 60 अज्ञात हमलावरों ने गल्ला मंडी के पास स्थित चार से पांच दुकानों में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की थी। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। इसी दौरान मुख्य आरोपी की लग्जरी कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। इसे पुलिस अन्य घटनाओं से भी जोड़कर जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिर...