हमला कर युवक को किया घायल, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, मई 31 -- मोरना। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी प्रेमनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । भोकरहेडी निवासी प्रेमनाथ ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 28 मई को कस्बे के ही तीन व्यक्तियों ने अकारण ही उसके साथ गाली गलौज करते हुए धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि संजीव पुत्र धीर सिंह, रविंदर तथा सागर निवासी भोकरहेडी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.