फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 27 -- फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि हमला करने के आरोप में चीनीग्रान मोहल्ला निवासी शिवम वर्मा, रकाबगंज निवासी शिवम मिश्रा, पक्कापुल निवासी अनुभव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में झगड़ा करने और जान से मारने की नियत से हमला करने की शिकायत मिली थी जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पकड़े गये इन तीनों ने पूछताछ करने पर बताया कि जब हम लोग एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे तभी वहां चार अन्य लोग भी आ गए। खाने के दौरान ही झगड़ा हो गया जिस पर हम लोग वहां से चले आये। चौक पर खड़े हो गये वहां आकर दोबारा झगड़ा किया था। एक दुकान से चाकू उठाकर चला दिया था जिसमें एक घायल हो गया था। इसके बाद हम लोग भाग गये थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.