उरई, मार्च 26 -- कालपी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में अपने घर के बाहर बैठे पिता पुत्र व पुत्री पर हमला करने के मामले में पीड़ित के द्वारा नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त मामले की विवेचना ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज विपिन कुमार के द्वारा की जा रही है। पीड़ित देव सिंह निवासी लमसर ने कोतवाली में केस दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मार्च की शाम घर के बाहर बैठा था। तभी गांव का संदीप सिंह पाल आया और उसके पुत्र अमित को गाली गलौज करने लगा। पुत्र के विरोध किया तो मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने आई पुत्री नेहा आई तो प्रदीप ने पुत्री को बाल पकड़कर पटक दिया और लात घुसो से मारा। जब वो बीच बचाव करने पहुंचा तो उक्त व्यक्ति मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। मौके पर मोहल्ले के कई लोगों ने घटना को देखा व सुना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.