बागपत, मई 27 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव में दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को सात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि गत 24 मई को उसका भाई प्रदीप पेपर देने के बाद बाइक खड़ी करने घेर में जा रहा था। रास्ते में गांव के ही निक्की, नितिन, उसका भाई विकास, श्याम सिंह, अमरपाल, अमरजीत, अनीता ने बलकटी, तलवार, लोहे की रॉड और लाठी-डंड़ों से प्रदीप पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- तीन युवकों पर जानलेवा हमला, मुकदमा कायम हमलावरों से बचकर प्रदीप घेर में घुसा, तो हमलावरों ने घेर में घुसकर भी उस पर हमला कर दिया। वह अपने भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, तो उस पर भी हमला किया गया। जिस...