हमलावरों पर कार्रवाई न होने से भड़का सिख समाज
सहारनपुर, जून 10 -- देवबंद। तल्हेड़ी बुजुर्ग में निहंग सिंह संप्रदाय के दो जुड़वा भाइयों पर हुए हमले के मामले में तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख और पंजाबी समाज ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पहुंचकर जल्द कार्रवाई की मांग की और तीन दिन के भीतर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रकरण को लेकर मंगलवार को गुरुद्वारा पनियाली के मुख्य सेवादार बाबा रंजीत सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी समेत कई लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक कपिल देव से कठोर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला यह भी पढ़ें- उन्नाव में संत की हत्या की वजह भजन-कीर्तन तो नहीं? 100 मीटर की दूरी पर है मस्जिद; तनाव का माहौल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.