हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने क्षेत्रीय प्रबंधक को शुक्रवार को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें हरदोई डिपो की बस के चालक व परिचालक आदि से ड्यूटी के दौरान मारपीट के मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर की अगुवाई में रोडवेज कर्मचारी बस स्टेशन पर एकत्र हुए। हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को चालक रामजी व परिचालक पूनम देवी और यात्रा कर रहे विभागीय कर्मचारी अनुपम गुप्ता के ऊपर बिलग्राम चुंगी के पास मारपीट की गई। परिचालक का मार्ग पत्र फाड़ दिया। 2200 रुपये सरकारी धन छीनकर हमलावर भाग गए। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने शहर कोतवाली में कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया। लेकिन पुलिस विभाग द्वारा हमलावरों से मिलीभगत करके हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.