फतेहपुर, मई 2 -- हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के रहिमालन का पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह लाठी डंडो के हमले में घायल युवक की मौत पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरु की है। वहीं शनिवार को हमले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसमें आरोपियों की बर्बरता दिख रही है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि आठ लोग लाठियों से जमीन पर गिरे पड़े अभिमन्यु सिंह पर हमला कर रहे हैं। बचाने पहुंचे अभिमन्यु के बुजुर्ग माता पिता पर भी आरोपी हमला कर रहे हैं। बता दें कि गांव निवासी ज्ञान सिंह ने बताया था कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उनका 32 वर्षीय भतीजा अभिमन्यु उर्फ कुन्नू घर के बाहर बैठा था। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप तभी गांव के कमलेश, मनीष, श्याम सिंह, सचिन सहित करीब दस लोग लाठी ड...