हापुड़, फरवरी 18 -- थाना धौलाना क्षेत्र के पिलखुवा रोड पर मंगलवार रात को हमलावरों ने युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मजूदरों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख कर गाजियाबाद के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा निवासी हर्ष तोमर के रिश्तेदार का पिलखुवा रोड पर मकान के निर्माण का कार्य चल रहा है। मंगलवार रात हर्ष मौजूद था। इस दौरान हमलावरों ने गाली गलौज कर अभद्रता करना शुरू कर दिया। हर्ष के विरोध करने पर लाठी डंडों से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर मौजूद मजदूर संजीव, विक्रम और रिंकू पहुंचे और हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। हर्ष का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजन का आरोप है कि उसने कुछ दिन पूर्व क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.