बहराइच, अप्रैल 27 -- बहराइच। देहात कोतवाली के खैरा चौराहा में शनिवार शाम पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से लैस हमलावरों ने बौंड़ी थाने के नकदिलपुर खैरा बाजार निवासी सच्चिदानंद पुत्र हरिश्चंद्र पर हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया । उसे बचाने दौड़े भाई सम्पूर्णानंद, बेटे नित्यानंद पर भी हमलाकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को भेजा। इस मामले में बौंड़ी थाने के डोकरी के मजरे जुहूरा मरौंचा निवासी जुल्फिकार, फैजान, मुबारक व शेबू पठान को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...