बहराइच, मार्च 16 -- फखरपुर। कस्बा के खालिदपुर गांव में हमलावरों ने एक घर पर चढ़ाई कर धारदार हथियारों व पथराव कर मारपीट की। दो बहनों सहित तीन घायल हो गए। घायलों को मेडिकल को भेजा है। फखरपुर थाने के खालिद पुर निवासिनी कनिज फातिमा ने थाने में तहरीर दी है कि कुछ आपसी वाद विवाद को लेकर लाठी, डंडे,धारदार हथियार से लैस हमलावरों ने उसे व उसकी बहन मिसअल फातिमा के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की, जमकर पथराव किया। थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि वह दूसरी जगह अन्य प्रकरण में आए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...