सीवान, मार्च 30 -- मैरवा/सीवान, निज प्रतिनिधि। मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव के समीप एक ऑटो चालक को शनिवार की रात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल ऑटो चालक जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा निवासी चंद्रमा पडित का पुत्र विजय कुमार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि रात के करीब 9.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। इस सूचना पर पुलिस फौरन घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घायल ऑटो चालक के फर्द बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया। इस दौरान इस कांड में संलिप्त दो लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद घटना में शामिल होना पाया गया और बाद में दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.