बहराइच, मई 23 -- बहराइच, संवाददाता। ई रिक्शा सवार यात्रियों ने रास्ते में महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे एक शोहदे को थप्पड़ जड़ दिया था। शोहदे ने अपने सहयोगियों को इसकी जानकारी देकर आ रहे ई रिक्शा सवार को सबक सिखाने को कहा। बियावानी गांव में जैसे ही ई रिक्शा पहुंचा। एक दर्जन से अधिक लाठी डंडे से लैस महिला पुरुष हमलावरों ने रिक्शा रोक ताबड़तोड़ हमला कर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। वहां से उन्हैं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बलहा संवाद के अनुसार नानपारा कोतवाली के खैरा कलां के मजरे भुर्जियनपुरवा निवासी मेंहदी हसन, उनकी पत्नी सावरा, हसीना पत्नी शाहरुख , अय्यूब पुत्र अब्बास खान, सोहेल पुत्र बेंचू गांव से रिश्तेदारी में खसाहतपुरवा ई रिक्शा पर सवार होकर जा रहे थ...