बहराइच, फरवरी 19 -- बहराइच, संवाददाता। हमलावरों ने आधी रात में एक खेत में घुसकर ट्रैक्टर से जुटे हल से खेत में बोई फसल जोत कर नष्ट कर दी। खेत की रखवाली कर रहे दम्पत्ति के विरोध करने पर असलहे की बट से पीट कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मोतीपुर थाने के झाला के मजरे पृथ्वीपुरवा गांव निवासी विरला पुत्र मैकू लाल अपनी पत्नी विट्टू के साथ मंगलवार रात रखवाली कर रहा था। खेत में लाही, गेंहू, सेम, धनियां की फसले बोई हुई थी। रात दो बजे लाठी डंडे व असलहे से लैस एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने ट्रैक्टर जुटे हल के साथ खेत मे घुसे और बोई फसल जोत कर नष्ट करने लगे। विरला व उसकी पत्नी विट्टी ने रोका तो हमलावरों ने लात घूसे, असलहे की बट से पीटा। जिसके चलते दम्पत्ति घायल हो गए। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.