बुलंदशहर, फरवरी 3 -- अनूपशहर, संवाददाता । पति-देवर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के आरोप मे पीड़ित की पत्नी ने पड़ोसी समेत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। नगर की भारद्वाज कॉलोनी निवासी कविता देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 2 फरवरी की रात लगभग 9 बजे उनके पति कलेक्टर सिंह व देवर मनोज कुमार पर पड़ोसी तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। हमले में उसका पति कलेक्टर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि देवर मनोज कुमार चोटिल हो गए। बेहोशी हालत में घायल कलेक्टर को उपचार के सीएचसी ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...