हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारी खफा
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। जमीन विवाद में एक पक्ष से लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचे पांडेयपुर व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेश गुप्ता उर्फ बमबम पर असलहे की मुठिया से हमले के मामले में अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराजगी है। इसे लेकर अध्यक्ष हृदय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी रविवार को थाने पहुंचे। कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। इस मौके पर सोमनाथ विश्वकर्मा, कविंद्र जायसवाल, रजनीश कन्नौजिया, मनीष गुप्ता, सुजीत गुप्ता, गौरव जायसवाल गोलू, देवांश चौबे, पार्षद अशोक मौर्या, रतन सिंह मौर्य, प्रतीक शर्मा, सत्य प्रकाश सर्राफ, मोहित अग्रहरि, कैलाश कन्नौजिया, राजन गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, सर्वेश रंजन सिंह, उमेश पटेल, बबलू गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.