हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर बस संचालकों ने दी हड़ताल की चेतावनी
मेरठ, जून 1 -- मुख्य बस स्टैंड के निकट बस चालक पर हुए जानलेवा हमले के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इससे पीड़ित चालक और बस संचालकों में रोष व्याप्त है। पीड़ित ने पुलिस पर मामले में सुस्ती बरतने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की जाएगी। गौरतलब है कि 28 मई को सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम बपारसी निवासी बस चालक सौरभ शर्मा बस लेकर हस्तिनापुर आए थे। आरोप है कि थाना क्षेत्र के कृष्ण मंदिर के पास तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। यह भी पढ़ें- परिचालक पर चाकू से किया हमला, चालक, परिचालक, साथी पर रिपोर्ट हमले में चालक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। शोर-शराबा होने पर आरोपी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.