इटावा औरैया, फरवरी 26 -- बकेवर, संवाददाता। करीब 45 दिन पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने गुरुवार को थाना का घेराव किया। ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे के नेतृत्व में तीन सैकड़ा से अधिक लोग थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना देने की तैयारी करने लगे। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हो गया और संगठन ने धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया। क्षेत्र के गांव गोपियापुर निवासी चंद्र मोहन पांडेय के साथ प्लॉट से निकलने के रास्ते को लेकर पिछले महीने कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि मा...