बागपत, अप्रैल 16 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के मवीकलां निवासी लोकेश ने बताया कि वह और उनकी माता संतोष गत नौ अप्रैल की शाम घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि गांव के युवक अनमोल व मोहित आपस में अभद्रता कर रहे थे, जिन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करने लगे थे। गांव के संभ्रांत व्यक्तियों ने आरोपितों को समझाकर वहां से भेज दिया था। आरोप है कि 11 अप्रैल की सुबह आरोपी युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके घर में पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों व तमंचे की बट से हमला किया। बचाव में आई उनकी मां के साथ भी धक्कामुक्की की। एक आरोपी ने तमंचे से हवाई फायर किया। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में आरोपित अनमोल, मोहित, शिवम व निखिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिं...