हमलाकर काट दी नाक
अयोध्या, मार्च 27 -- अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में हमलाकर एक युवक की नाक काट लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कराई है। शिकायत में लालबाग निवासी सीमा गुप्ता पत्नी प्रदीप अग्रहरि का कहना है कि देर शाम उनका बेटा वैभव जूस पीने के लिए नवीन मंडी चौकी क्षेत्र में देशी शारब ठेका के बगल गया था। जहां पर हैप्पी तिवारी नामक युवक ने गाली-गलौच करते हुए मारा पीटा और धमकी दी तथा धारदार हथियार से नाक काट ली। बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.