हमलवार की तलाश में जुटी पुलिस, अपनों पर शक गहराया
फतेहपुर, अप्रैल 28 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में रविवार देर रात गोली मार कर घायल किए गए युवक की हालत स्थिर है। जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। भाई मुनीम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चा है। परिजन ज्यादा कुछ बोल नहीं रहे है। अपनों पर भी पुलिस का शक गहराया है। बता दें कि गांव निवासी 30 वर्षीय गोविंद पुत्र मौजी लाल रात करीब एक बजे अपने घर के बरामदे में सो रहा था। उसके साथ पत्नी मीरा, पांच वर्षीय बेटा धर्मेंद्र, ढाई साल की बेटी अंकिता और पास ही दो माह का बेटा अरविंद भी लेटा था। यह भी पढ़ें- ससुरालियों ने धारदार हथियार से बोला हमला, महिलाओं समेत चार घायल तभी अज्ञात हमलवार गोली मार कर फरार हो गया था। अचानक गोली चलने की आवाज हुई, जिससे पत्नी मीरा की नींद खुल गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.