हमरा बबुनी के गोड़वा पर गिर गईल गीत सुन तमतमा गया दूल्हा, बिन फेरे के ही लौटी बारात
रसूलपुर (छपरा), मई 9 -- बिहार के सारण जिले के रसूलपुर से शुक्रवार को गई बारात 'गिर गईल ए दूल्हा गिर गइल, हमरा बबुनी के गोड़वा पर गिर गईल' गीत सुन कर खीझे दूल्हे की वजह से वापस लौट गई। दुल्हन की पैर छुआई रस्म नहीं करने पर दूल्हे और उसके साथियों को बंधक भी बनना पड़ा। दूल्हे को लड़की वालों द्वारा बंधक बनाया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि रसूलपुर पंचायत के धानाडीह गांव से बारात योगिया गांव गई थी। बारात लगी, जयमाला हुई, बरनेत भी हुआ। शादी की रस्म के लिए दूल्हा मंडप में आया, लेकिन सिंदूर दान के ठीक पहले शिलारोहण रस्म करने से दूल्हे ने इनकार कर दिया। इस रस्म में दूल्हे द्वारा दुल्हन का पैर पत्थर के लोढ़े के साथ छुआ जाता है। साथ ही इस रस्म के लिए महिलाओं ने पारंपरिक गीत 'गिर गईल ए दूल्हा गिर गइल, हमरा बबुनी के गोड़वा पर गिर गईल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.