नई दिल्ली, मार्च 17 -- दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े केस की सोमवार को एक बार हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए एक और मोहलत दी है। इस केस की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा कर रही हैं, जबकि केजरीवाल चाहते हैं कि इसे किसी दूसरी बेंच को ट्रांसफर कर दिया जाए। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की ओर से इस मांग को खारिज किए जाने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की है। सोमवार को हुई संक्षिप्त सुनवाई के दौरान 'आप' नेताओं की ओर से पेश हुए एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को बताया कि उन्होंने हाई कोर्ट के उस पिछले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें सीबीआई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.