नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने आम आदमी पार्टी का समर्थन करने को बड़ी गलती करार दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने 40 दिन की सरकार बनाने में मदद कर केजरीवाल का जो समर्थन किया था, आज हम उसी का खामियाजा भुगत रहे हैं। दरअसल अजय माकन उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया था कि इतने लंबे समय तक दिल्ली की सत्ता पर राज करने के बाज अचानक कांग्रेस गायब कैसे हो गई। अजय माकन ने इसका जवाब देते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल का समर्थन करना उनकी गलती थी। न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा, लोकसभा चुनावों में भी यही गलती हमने फिर से दोहराई। अजय माकन ने आगे कहा, सारी की सारी चीजें कांग्रेस और शीला दीक्षित के समय रही हैं। जब कोर्ट दिल्ली में सीलिंग के ऑर्डर दे रहा था तो मास्टरप्लान हम लेकर आए और पूरी दिल्ली के अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.