नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- लखनऊ सुपर जाएंट्स को आईपीएल 2026 में अपनी तीसरी हार का सामना बुधवार, 15 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों करना पड़ा। एलएसजी ने पहले बैटिंग करते हुए मात्र 146 रन बोर्ड पर लगाए थे, चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर यह टारगेट आरसीबी के लिए काफी आसान था। विराट कोहली, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा की तूफानी पारियों के दम पर बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में 5 विकेट रहते जीत दर्ज की। आरसीबी इस जीत के साथ एक बार फिर टेबल टॉपर बन गई है। वहीं एलएसजी 5 में से तीन मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर हैं। यह भी पढ़ें- कोहली के सिर ऑरेंज कैप, ईशान से आगे पाटीदार; पर्पल कैप रेस में प्रिंस की छलांग नियमित कप्तान ऋषभ पंत RCB vs LSG मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जोश हेजलवुड की गेंद उनकी कोहनी में लगी थी, जिस वजह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.