नई दिल्ली, मई 22 -- पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा के पिता गुलजार अहमद डार ने कहा है कि हमजा जिस लायक था उसे वो मिला। मालूम हो हमजा को पाक अधिकृत कश्मीर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। डार ने अपने बड़े बेटे को रिहा करने की मांग की है। गुलजार अहमद डार ने बताया कि शाहिद गुलजार को 2022 में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि उसके भाई के किए की सजा शाहिद को नहीं मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- पेड़ के नीचे खाना खाया, बैसरन पार्क गए और धर्म पूछकर मारी गोलियां; पहलगाम हमले पर NIA की चार्जशीटबेटे की पढ़ाई का सफर हमजा बिना मुझसे पूछे 28 जनवरी 2018 को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए पाकिस्तान चला गया। इससे पहले वो बेंगलुरु के राजीव गांधी यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस का पहला सेमेस्टर पूरा किया था। इसके बाद दिसंबर में घर ...