लखीमपुरखीरी, जून 3 -- कस्बे में चल रहे डे नाइट इमर्जिंग संसारपुर प्रीमियर लीग -3 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। जिसमें हमजा क्रिकेट क्लब ने सिगमा सॉफ्टजेल को 10 रनों से हरा कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुकालबा शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि प्रीतेंदर सिंह कुक्कू, समाजसेवी मुकर्रब अली व जुबेर आलम अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत कराई। कस्बे में चल रहे डे नाइट इमर्जिंग संसारपुर प्रीमियर लीग-3 का फाइनल मुकाबला रविवार की रात खेला गया। जिसमें सिगमा सॉफ्टजेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी हमजा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों ने 8 विकेट खोकर 97 रन बनाए। जिसमे हमजा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अताउर्रहमान ने 22 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्थित में पह...