मेरठ, अक्टूबर 11 -- आदिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी हमजा को मेरठ पुलिस बी-वारंट पर दिल्ली से मेरठ लाएगी। इसके लिए सोमवार को कोर्ट में लोहियानगर पुलिस द्वारा अर्जी दाखिल की जाएगी। हमजा के मेरठ आने और पूछताछ के बाद ही आदिल हत्याकांड से पर्दा उठ सकेगा। इसके लिए थाना पुलिस को एसएसपी ने आदेश भी दिया है। मेरठ में एक अक्टूबर की सुबह लोहियानगर के नरहेड़ा गांव के बाहर ट्यूबवेल पर आदिल की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का वीडियो एक दिन बाद सामने आया था। खुलासा हुआ कि दोस्त हमजा और जुलकमर ने आदिल को शराब पीने के बहाने से अगवा किया और हत्या कर दी। हत्या करने की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मेरठ पुलिस ने हमजा और जुलकमर पर 25-25 हजार रुपये का इनाम कर दिया था। पुलिस ने तीन अक्टूबर की रात को जुलकमर को लोहियानगर में ही मुठभेड़ में गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.